दुमका, अक्टूबर 30 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के समीप सुबह करीब 10:45 बजे एक यात्री बस का ब्रेक फेल हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बस में सवार करीब 30 यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार रिया रोजी नामक यात्री बस दुमका से पाकुड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान नायरा पेट्रोल पंप के समीप अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित किया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के से बस में सवार यात्रियों के बीच अफरात-फरी मच गयी और सभी बस से सुरक्षित उतर गए। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना ...