दुमका, नवम्बर 14 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। महिला थाना दुमका में थाना प्रभारी अनुपमा सोरेंग की अध्यक्षता में शनिवार को महिला कोषांग की काउंसलिंग आयोजित की गई। जिसमें कोषांग के सदस्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका दिलीप खालको, समाजसेवी डॉ मनोज कुमार घोष, अधिवक्ता बीना सिंह व डॉ कुमार प्रभात, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बबिता कुमारी अग्रवाल व सेवानिवृत शिक्षिका नीलू मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। काउंसलिंग में कुल 8 मामलों में समझौता कराया गया एवं अन्य एक मामला में समझौता नहीं हो सका। जिस पर अग्रिम कार्रवाई करते हेतु प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। फोटो संख्या-05-काउंसलिंग में उपस्थित सदस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...