दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। कांग्रेस भवन दुमका में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में लोकसभा प्रभारी सुल्तान अहमद, सह प्रभारी रविंद्र वर्मा एवं जिला प्रभारी अशोक वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने का आह्वान किया गया। लोकसभा प्रभारी सुल्तान अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। सह प्रभारी रविंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। वहीं जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने जिला में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की।

ह...