दुमका, अगस्त 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर कमेटी की बैठक नगर अध्यक्ष मो. अलीमाम उर्फ टिंकू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी अशोक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि जिलाध्यक्ष स्टीफन मरांडी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में नगर व वार्ड कमेटी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी ने निर्देश दिया कि अगली बैठक में पूरी कमेटी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि नगर और वार्ड कमेटी की स्थिति संतोष जनक है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इसी उत्साह से कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें। मौके पर दशरथ मंडल, अमित शर्मा, सुनील ...