दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: हंस फाउंडेशन की ओर से बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में स्कूली बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के दौरान रोगों की पहचान कर उपचार किया गया और मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के डॉक्टर भास्कर प्रसाद बरला, एएनएम संजू उरांव, फार्मासिस्ट सतीश दांगी, लैब टेक्नीशियन सुमन्ती हेंब्रम, विद्यालय की वार्डन कुसुम बास्की, सुप्रकाश बास्की सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...