Dumka News: कविगुरु एक्सप्रेस की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: दुमका-भागलपुर रेलखंड पर नोनीहाट रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर की ओर से आ रही कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन नोनीहाट स्टेशन के समीप पहुंची थी। इसी दौरान रेलवे खंभा संख्या 89/21 और 89/22 के बीच एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दुमका के दुधानी निवासी धर्मेंद्र प्रसाद साह (51) के रूप में हुई है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.