Dumka News: कल्याण कार्यालय में 7 को तालाबंदी करेंगे छात्र समन्वय समिति
दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। छात्र समन्वय समिति दुमका की ओर से सोमवार को आदिवासी कल्याण छात्रावास संख्या पांच के प्रांगण में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता छात्र नेता डॉ श्यामदेव हेम्ब्रम ने की। इस दौरान उन्होंने कल्याण विभाग दुमका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। छात्र समन्वय समिति ने 7 नवंबर को जिला कल्याण कार्यालय दुमका में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने की घोषणा की गई है। डॉ श्यामदेव हेम्ब्रम ने बताया कि 21 सितंबर को एसपी कॉलेज से समाहरणालय तक छात्र जनाक्रोश महारैली निकाली गई थी। उस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी के साथ लिखित वार्ता हुई थी और 30 दिनों के अंदर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन समय बीत जाने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.