दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड के तेलियाचक बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संचालित मध्याह्न भोजन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने विद्यालय परिसर और रसोईघर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने भोजन की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित पाए गए। कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो रहा था। यह भी पढ़ें- Katihar News: बच्चों को भोजन परोसने से पहले ग...