दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूकदेली में शुक्रवार को कक्षा 8वीं में अध्ययनरत 24 छात्र-छात्राओं के बीच राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान 17 छात्रों एवं 7 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपप्रमुख पूनम देवी ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए कहा कि इस योजना से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरेन्द्रनाथ हांसदा, सहायक शिक्षक सुरेन्द्र दर्वे, ग्राम प्रधान ब्रजेश दर्वे, विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अरुण मिर्धा, राधेश्याम मिर्धा, अर्जुन मिर्धा, बि...