Dumka News: एसपी कॉलेज में सीट कटौती के विरोध में लगातार तीसरे दिन भी रहा तालाबंदी जारी
दुमका, अगस्त 9 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।स्नातक की सीटों में भारी कटौती के खिलाफ एसपी कॉलेज में छात्र समन्वय समिति का आंदोलन लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। छात्र नेताओं के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया जिसके कारण कॉलेज का पूरा शैक्षणिक कार्य ठप रहा। आंदोलनकारियों का कहना था कि सीटों में कटौती कर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। छात्र नेता डॉ. श्याम देव हेंब्रम ने कहा कि पिछले वर्षों में कॉलेज में जितनी स्नातक सीटें थीं, उतनी ही इस बार भी रखी जाएं। किसी भी सूरत में सीटों में कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीटें कम होने से ग्रामीण और गरीब घरों के हजारों छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।
आंदोलन के कारण कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा एसपी कॉलेज की स्नातक सीटों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.