Dumka News: एसपी कॉलेज में लाल हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू 16 टीमें मैदान में
दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज के पीजी खेल मैदान में बुधवार को स्वर्गीय लाल हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवा बास्की ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।उद्घाटन मैच से पहले दोनों अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और टूर्नामेंट की सफलता की कामना की।16 टीमों के बीच मुकाबला इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें बंगाल, हजारीबाग और बोकारो जैसी बड़ी और नामी टीमें भी शामिल हैं। दुमका समेत आसपास के जिलों की टीमें भी अपना दमखम दिखाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.