दुमका, अक्टूबर 30 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने यूजी ओल्ड कोर्स सीबीसीएस सेमेस्टर 1 से सेमेस्टर 6 स्पेशल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार बिना विलंब शुल्क के छात्र 31 अक्तूबर से 20 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। वहीं 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 से 24 नवंबर तक और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 25 से 28 नवंबर तक फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल शैक्षणिक सत्र 2020-23 और 2021-24 के प्रमोटेड परीक्षार्थियों के लिए है। यह उनका अंतिम अवसर है, क्योंकि इसके बाद ओल्ड कोर्स की कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा ने जनसंपर्क निदेशक डॉ. राजीव रंजन सिन्ह...