दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में 5 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह 2026 के लिए टॉपर सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार इस वर्ष स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के कुल 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा, वहीं 15 शोधार्थियों को विद्यावाचस्पति की उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्र इस आधिकारिक टॉपर सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस बार के दीक्षांत समारोह की सबसे खास बात यह है कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल दुमका के चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम सत्र 2019-24 के टॉपर छात्र को सर्वोच्च अंक प्...