दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 5 नवंबर को आयोजित होगा। समारोह को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समितियों के समन्वयक तथा सदस्य उपस्थित हुए। पिछले दीक्षांत समारोह के अनुरूप समर्पित बजट पर चर्चा हुई। कुलपति के निर्देशानुसार मितव्ययिता को ध्यान में रखते हुए वित्तीय तथा प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है। इसलिए सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ समय पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें। बैठक में बताया...