दुमका, नवम्बर 17 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 के एसएमसी विद्यालय प्रबंधन समिति एवं सीआरसी ग्रांट मद की राशि का भुगतान जामा प्रखंड के दोनदिया संकुल में नहीं होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संबंधित संकुल से जुड़े सीआरपी रामकुमार दर्वे ने जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, दुमका को लिखित आवेदन देकर बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभागीय निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय विकास समिति का प्रशिक्षण विद्यालय स्तर पर आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यों में स्टेशनरी एवं लैपटॉप एवं आवश्यक सामग्री पर खर्च किया गया। आवेदनकर्ता का दावा है कि इस मद में कुल 67,850 रुपये की राश...