दुमका, जुलाई 12 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका लोकसभा सांसद नलिन सोरेन ने बीएलओ के माध्यम से शनिवार को विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ संख्या-29 (मध्य विद्यालय शिवताला पश्चिमी भाग) में जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन सहित परिवार के सदस्यों के साथ गणना प्रपत्र भरकर अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना पात्र भरने तथा एसआईआर प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। यह भी प...