दुमका, अक्टूबर 2 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। एसआईआर को लेकर गुरुवार को प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में सुनवाई हुई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा द्वारा मतदाताओं की विसंगति संबंधी सूचना-पत्र की सुनवाई की गई। इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 263, 264, 265, 266, 267 एवं 268 की सुनवाई की गई। कुल 6 मतदान केंद्रों के 613 मतदाताओं में से 570 मतदाता उपस्थित हुए। लगभग 93 प्रतिशत मतदाता उपस्थित रहे। सभी मतदाताओं की सामूहिक तस्वीर तथा उपस्थिति पत्रक मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी ऐप के माध्यम से प्रतिवेदन दस्तावेज के साथ अपलोड किया गया। सत्यापन के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित 43 मतदाताओं के लिए पुनः तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत प्रखंड के चार जगहों में हुई सुनवाई मौ...