Dumka News: एसआईआर को लेकर बीडीओ ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान केन्द्र संख्या 146, 147, 148 एवं 149 का निरीक्षण कर गणना चरण की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया तथा मतदाताओं से सीधे संवाद कर उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के महत्व एवं गणना प्रपत्र समय पर भरकर उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र प्राप्त करने अथवा जमा करने से वंचित न रहे तथा प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.