दुमका, सितम्बर 13 -- Dumka News: जरमुंडी , प्रतिनिधि।प्रखंड कांग्रेस कमेटी जरमुंडी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायतवार विशेष कैंप आयोजित कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: एसआईआर कार्य में मतदाताओं की मदद कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताविशेष गणना के लिए मांग इसको लेकर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सत्यानारायण यादव के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जरमुंडी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं को दावा-आपत्ति, सुधार और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रक्रिया को समझना कठिन हो रहा है।छह सूत...