दुमका, जुलाई 27 -- Dumka News: रानेश्वर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण कर दिया गया है। रानेश्वर प्रखंड के सभी 88 बूथों का गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य तय समय सीमा के अंदर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सम्पूर्ण कर लिया गया है। बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा की इस सराहनीय कार्य को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपयुक्त के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। जिला समाहरणालय कक्ष में सोमवार को एक समारोह की आयोजन कर बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री सिन्हा को उपयुक्त अभिजीत सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त की इस पहल की बीडीओ ने आभार व्यक्त किया है। इसके अलावे प्रखंड के 12 मतदान केंद्र में गत 17 जुलाई को ही गणना प्...