दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: रानेश्वर। एसआईआर को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांव में गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन का काम जारी है। रविवार को सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा कुमीरदहा पंचायत एवं पाटजोर पंचायत के विभिन्न बूथ संख्या के बीएलओ के कार्य का जायजा लिया। साथ ही कई मतदान केंद्र संख्या के मतदाताओं ,वालंटियर एवं अन्य को गणना प्रपत्र भरने की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरण एवं प्रपत्र भरने के काम के साथ डिजिटाइजेशन का काम भी किया जा रहा था। इस दौरान बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर को कड़ी निर्देश दिया गया कि प्राप्त गणना पत्र का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Dumka News: मतदान केंद्रों पर किया गया गणना प्रपत्र का वितरण और तीन दिनों के अंदर सभी गणना प्रपत्र को भ...