दुमका, सितम्बर 30 -- Dumka News: सरैया पंचायत भवन में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में सामने आई विभिन्न गड़बड़ियों के सुधार को लेकर विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में पूर्व में नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं ने पहुंचकर अपने दावे प्रस्तुत किए और निर्धारित आवश्यक दस्तावेज जमा कराए। इस दौरान मतदाता सूची में नाम, विवरण सहित अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन लिए गए। शिविर में बड़ी संख्या में मतदाता अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचे। संबंधित कर्मियों ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दावों एवं दस्तावेजों की जांच की तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। वहीं, कुछ मतदाता ऐसे भी पहुंचे, जो एसआईआर के तहत मांगे गए आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं करा सके। यह भी पढ़ें- Latehar News: एसआईआर में नाम सुधार की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक दस्तावेजों...