दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड की अमड़ापहाड़ी पंचायत अंतर्गत जियापानी गांव की बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) महादेवी देहरिन का इलाज के दौरान निधन हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन से न केवल परिजन बल्कि प्रशासनिक महकमे, निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों एवं ग्रामीणों में भी गहरा दुख व्याप्त है। लोग उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार कर्मी के रूप में याद कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार महादेवी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर उनका इलाज कराया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर बुधवार की शाम अचानक उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की...