दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा एवं प्रगति में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी, रामगढ़ कमलेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नो-मैपिंग एवं विसंगति वाले मामलों तथा पात्र नागरिकों के प्रपत्रों के निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई। सिन्हा ने सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा जिन मामलों में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनकी सूची तैयार कर संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराएँ। यह भी पढ़ें- Pakur News: एसआईआर को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...