दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बंदरजोड़ा पंचायत में झामुमो पंचायत अध्यक्ष दिनेश साह के नेतृत्व मे महत्वपूर्ण बैठक कर एमएमडीआर बिल 2026, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक बिल 2026 के विरोध में जनांदोलन का आव्हान। यह काला कानून है जो केंद्र सरकार का यह जनविरोधी कानून हर झारखंडी के अधिकारों और संसाधनों पर सीधा हमला है और हमारे राज्य को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाता है। झामुमो रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू एवं प्रखंड सचिव नंदलाल राउत ने जनसभा को संबोधित कर एमएमडीआर बिल 2026 के विरोध में जनांदोलन को और मजबूत करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- झामुमो ने एमएमडीआर विधेयक के विरोध में चलाया जनजागरण अभियानधरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आगामी 7 सितंबर को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या में आमजनों...