Dumka News: एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झामुमो ने चलाया जागरूकता अभियान
दुमका, सितम्बर 1 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (एमएमडीआर एक्ट) के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति दुमका की ओर से सोमवार को वार्ड नंबर 1 में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने वार्ड के लोगों से संवाद कर कानून के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी। झामुमो नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा राज्य की आर्थिक शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए खनिज संसाधनों से जुड़े किसी भी कानून में झारखंड के हितों और यहां के लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से होने वाली आय का लाभ राज्य की जनता तक पहुंचना सुनिश्चित होना चाहिए। यह भी पढ़ें- विरोध : वाम दल के कार्यकर्ताओं ने एमएमडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.