दुमका, जुलाई 10 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत अंतर्गत पारबाद गांव के यादव टोला में लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बीते एक सप्ताह से लगभग 32 बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण काजल रजक, किंकर महतो, जलधार सिंह आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर के दो फेज में खराबी आने से लो वोल्टेज की समस्या है। इसके कारण बिजली से संचालित सभी उपकरण बंद पड़े हैं। लो वोल्टेज के कारण बीमार लोगों को पंखा और कूलर नहीं चल पा रहा है, जिससे उनकी तबियत बिगड़ रही है। वहीं ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग की है। इस संबंध में लाइन मैन रामपद रजक से बात करने पर उन्होंने बताया कि जल्द मरामती करते हुए बिजली बहाल कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्द...