दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: रामगढ़/नोनीहाट, प्रतिनिधि। जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी व उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बुधवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ एवं रानी सोनावती कुमारी राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में नवनिर्मित एआई रूम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान उपायुक्त ने एआई रूम में उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद कर एआई तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को और अधिक सरल, सहज एवं रुचिकर बनाने के तरीकों की जानकारी ली। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विधायक एवं उपायुक्त के समक्ष डेमो प्रस्तुत कर बताया कि एआई रूम में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग कर किसी भी विषय अथवा टॉपिक को क्विज, पॉडकास्ट, वीडियो एवं ऑडियो के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता है। विद्यार्थियों ने बताया कि एआई आधारित तकनीक से कठिन विषयों को भी सरल तरीके से समझने ...