दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: मलुटी पंचायत में उप मुखिया का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति में पंचायत सचिवालय भवन में उप मुखिया का चुनाव संपन्न हुआ। उपमुखिया पद के लिए दो अभ्यर्थी ने आवेदन दिया। जिसमें मतदान करने वाले 10 वार्ड सदस्यों में बाबूराम मुर्मू को एक एवं सिजुआ के जनार्दन हेंब्रम को 9 वार्ड सदस्य का मतदान प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर जनार्दन हेंब्रम को उप मुखिया निर्वाचित किया गया। मौके पर अध्यक्ष सह निर्वाचित पदाधिकारी के अलावे अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर, पंचायती राज पदाधिकारी संजीव कुमार, कई पारा शिक्षक वार्ड सदस्य एवं प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...