दुमका, अगस्त 14 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को कुरवा स्थित सृष्टि पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पार्क में हाल ही में कराए गए मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्यों का जायजा लिया तथा पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने पार्क में आमजनों एवं पर्यटकों के बैठने के लिए लगाए गए बेंच तथा अन्य सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सृष्टि पार्क को आकर्षक एवं बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर वातावरण एवं मनोरंजन की सुविधाएं प्राप्त हो सकें। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर वासियों के लिए खुल गया आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया...