दुमका, जुलाई 8 -- Dumka News: दुमका। प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में पेयजल कंट्रोल रूम, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजलापूर्ति योजनाओं के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा कि जिले में जो भी एमवीएस (मल्टी विलेज स्कीम) वर्तमान में कार्यशील नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्यशील कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों...