Dumka News: उपायुक्त ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक
दुमका, अक्टूबर 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रखंड में कम से कम 500 सर्वेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि प्लॉट सर्वेक्षण का कार्य सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने सर्वेयरों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं तथा जेएसएलपीएस की दीदियों आदि को इस कार्य से जोड़ने पर जोर दिया। बताया गया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत खरीफ एवं रबी मौसम में प्लॉट सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। इस कार्य के लिए ऐसे इच्छुक व्यक्ति, जिन्हें स्मार्टफोन का संचालन करना आता है, सर्वेयर के रूप में जुड़ सकते हैं। सर्वेक्षण कार्य के लिए सर्वेयरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.