दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। भीम आर्मी भारत एकता मिशन सह आजजाद समाज पार्टी दुमका ने शनिवार को शिक्षा पर हमला के खिलाफ दुमका में विरोध-प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का अगुवाई भीम आर्मी भारत एकता मिशन दुमका जिलाध्यक्ष निरंजन दास एवं आजाद समाज पार्टी दुमका के जिलाध्यक्ष पवन कुमार रविदास ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति के नाम भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी दुमका ने सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के अम्बेडकर चौक स्थित भारत रत्न संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर के प्रतिमा स्थल से शुरू होकर दुमका बस स्टैंड से प्रधान डाकघर होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम को लेकर आजजाद समाज पार्टी...