दुमका, अगस्त 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।उपराजधानी दुमका में शुक्रवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भाइयों की कलाई में राखी बांधी और भाई की लंबी उम्र की मंगल कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। सुबह से ही बहनों ने राखी और पूजन सामग्री की थालियां सजाना शुरू कर दिया। थालियों में रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक और आकर्षक राखियां रखी गईं। निर्धारित मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया। उनके दाहिने हाथ पर राखी बांधी और आरती उतारी। मिठाई खिलाकर उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाईयों ने बहन की सुरक्षा क...