दुमका, अगस्त 15 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।उपराजधानी दुमका में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस लाइन मैदान दुमका में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका के लोकभवन पहुंच गए हैं। मौके पर दुमका में आयोजित कई कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया। रात्रि विश्राम के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जिला प्रशासन की ओर से दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में शान से तिरंगा फहराएंगें। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों पूरी कर ली गई है। इधर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दुमका पहुंचने के बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी है । दुमका में राज्यपाल ने कहा कि प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। देश की आजादी...