Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसानजोर में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, 55 बच्चों की हुई जांच
दुमका, जुलाई 20 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसानजोर में सोमवार को स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. उज्ज्वल कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान एएनएम निशा कुमारी एवं एएनएम कल्याणी कुमारी ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। शिविर में कुल 55 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 10 विद्यार्थियों का हीमोग्लोबिन परीक्षण भी किया गया, ताकि एनीमिया की पहचान कर समय पर आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराया जा सके। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों को पौष्टिक भोजन, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.