दुमका, सितम्बर 26 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकुड़िया में शुक्रवार को नए सिरे से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से दिलीप मरांडी को अध्यक्ष और पुतुल मरांडी को उपाध्यक्ष चुना गया। मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में बीआरपी अवधेश कुमार और सीआरपी कंचन मंडल उपस्थित थे। बताया जाता है कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन में अनियमितता, संचालन में मनमानी सहित अन्य शिकायतों को लेकर गत दिनों ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर ताला खुलवाकर पठन-पाठन शुरू कराया था और नई प्रबंधन समिति गठन का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में विभाग की ओर से समिति गठन को लेकर पत्र जारी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया था। शुक्रवार को नियमानुसार अभिभावकों की बैठक में नई समिति क...