दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उत्कृष्ट विद्यालय डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, प्लस टू जिला स्कूल दुमका में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाना और अन्य बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दुमका जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी समय में केवल पास होना ही काफी नहीं है, बल्कि उत्कृष्टता हासिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जिले का मॉडल स्कूल है और यहां के बच्चों से जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा है। ...