दुमका, जुलाई 11 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के मनोहर चौक निवासी 50 वर्षीय मिरु सोरेन की शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे फूलो झानू मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के एकलौते पुत्र सोहन किस्कु ने बताया कि उनके पिता का निधन 10 वर्ष पहले ही हो चुका है। शुक्रवार को उनकी मां मिरु सोरेन दुमका से टेंपू पर सवार होकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान जामा के पान्दन पहाड़ी के पास वाहन पलट गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।सोहन किस्कु ने बताया कि परिवार में अब उनके और उनकी बहन रिमी किस्कु के अलावा कोई नहीं है। यह भी पढ़ें- Dumka News: बैल को बचाने के प्रयास में टेंपो पलटा, चार घायल इघर मृतिका की शव गांव पहुचते ही गांव में मातम छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...