दुमका, सितम्बर 5 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।एएन कॉलेज में इको क्लब द्वारा वृक्ष रक्षाबंधन अभियान की शुरुआत जिले के दुमका सदर प्रखंड अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव शहरघाटी में स्थानीय पौधों को राखी बांधकर की गई l इस अभियान का उद्देश्य संताल परगना के प्राकृतिक वन क्षेत्रों में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार करना है l इस अभियान के नेतृत्वकर्ता वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं इको क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. अमर नाथ सिंह ने बताया की उन्हें वृक्ष रक्षाबंधन अभियान प्रारंभ करने की प्रेरणा भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख संजीव कुमार से मिली l डॉ. सिंह ने बताया इस अभियान के माध्यम से इको वारियर्स पौधों को...