दुमका, अक्टूबर 30 -- Dumka News: दुमका। दीपावली की रोशनी और लोक आस्था के महापर्व छठ की पवित्रता एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पर्वों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली एवं छठ पर्व के सफल आयोजन, विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात प्रबंधन एवं आपातकालीन तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: छठ घाटों...