Dumka News: आर्थिक मदद दे एक युवक को अस्पताल भेजा
दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य विमान सिंह की पहल एवं आर्थिक मदद दे एक युवक को पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर अस्पताल सोमवार को भेजा गया। विलकांदी पंचायत के आनंद लोहार के पुत्र निताई लोहार को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। गत एक महीना पूर्व निताई का रोड एक्सीडेंट हुआ था और समुचित इलाज के अभाव में वह घर पर ही पड़ा था। उसे ऑपरेशन की जरूरत थी। लेकिन घर की आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। परिजन विमान से चिकित्सा की गुहार लगाया था। विमान ने उसे समुचित इलाज एवं ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: मोहनपुर के युवक की नागपुर में हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.