दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: काठीकुंड/प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिला आयुष समिति दुमका के सौजन्य से काठीकुंड प्रखंड में दो दिवसीय स्वास्थ्य एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत शुक्रवार, 6 नवंबर को आसानपहाड़ी पंचायत के आसानपहाड़ी गांव में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय काठीकुंड के पोषक क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में 94 आदिवासी महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. मणिशंकर गोराई ने महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड और अंडरगारमेंट का वितरण किया। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी के दौरान साफ-सफाई रखने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: आदिवासी महिलाओं के बीच सेन...