दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। दीपावली एवं धनतेरस के शुभ अवसर पर मसलिया प्रखंड के आनंदपहाड़ी गांव में शुक्रवार को युवा समाजसेवी सचिन नन्दी द्वारा सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्ति जागरूकता रैली से हुई, जिसमें ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच कंबल, वस्त्र और मिठाइयां वितरित की गईं। वहीं बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल बैग, कॉपी और कलम भी दिए गए। सचिन नन्दी लंबे समय से शिक्षा, बाल विकास, युवा सशक्तिकरण, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- Latehar News: नशा मुक्त युवा भारत अभियान के तहत दीपावल...