दुमका, अक्टूबर 30 -- Dumka News: दुमका। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कल्याण छात्रावासों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था, छात्रवृत्ति योजनाओं, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में किए जा रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। इसके लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्यों की प्राथमिकता निर्धार...