दुमका, अगस्त 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी 9 अगस्त को कन्वेंशन सेंटर में आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, मंच सज्जा, बैठने की समुचित व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान आगंतुकों एवं प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व...