दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिला आयुष समिति दुमका के सौजन्य से शुक्रवार को मसलिया प्रखंड की कठलिया पंचायत में प्रखंड स्तरीय पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय कठलिया के पोषक क्षेत्र में आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र की 95 आदिवासी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय कठलिया के आयुष चिकित्सक डॉ. शिवनाथ कुमार के हाथों 95 आदिवासी महिलाओं के बीच अंडरगारमेंट और सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और माहवारी के समय साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी गई। डॉ. शिवनाथ कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माहवारी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है...