Dumka News: आदिवासी बहुल गांवों में झूम कर मना कर्मा पर्व
दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: मसलिया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी बहुल गांवों में मंगलवार को कर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करम डाली की पूजा की। इस दौरान पारंपरिक गीतों पर महिलाएं व युवतियां पूरी रात झूमती-गाती रहीं।मान्यता है कि कर्मा पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। बहनें इस दिन व्रत रखकर अपने भाई की सलामती की कामना करती हैं। महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। युवतियों ने सिर पर टोकरी में जावा लेकर शोभायात्रा निकाली और विधि-विधान से करम देवता की पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी द्वारा करम डाली की स्थापना कर सुख, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो में करम पूजा धूमधाम से मनाई गई मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.