दुमका, जुलाई 15 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जेएसएलपीएस सभागार भवन में मंगलवार को फिल्ड थेमेटिक कोर्डिनेटर सुरेश किस्कू के नेतृत्व में आजिविका कृषक मित्रों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से खरीफ फसल के उपज को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें जैविक विधि व‌ श्रीविधि से धान की खेती करने पर बल दिया गया।बताया कि एक आजिविका कृषक सखी के तहत 50-60 कृषक रजिस्टर है। जिससे श्री विधि और जैविक विधि से खेती कराया जाऐगा। कहा कि जैविक विधि से मक्का सहित भिन्डी, टमाटर, बैंगन इत्यादि विभिन्न तरह के सब्जियों का उपज करना सुनिश्चित भी करेंगे। इस मौके पर क्लस्टर कोर्डिनेटर जयकांत यादव, आईपीआरपी बबी बॉबी खातून, राजीव कुमार सहित मीना देवी, यशोदा कुमारी, रिंकू देवी, काजल कुमारी, कुसमी कुमारी, ग...