दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: सरैयाहाट प्रखंड के दिग्घी पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव के ग्रामीण आजादी के 79 वर्ष बाद भी पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं। गांव तक पहुंचने के लिए मुख्य सड़क से करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक कच्ची सड़क और पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। बरसात के दिनों में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से बाइक तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि गांव तक बाइक ले जाना दुर्घटना को न्योता देने जैसा है। सबसे अधिक परेशानी बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को होती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस के गांव तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। प्रसव पीड़ा की स्थिति में महिला को अस्पताल पहुंचाना परिजनों के लिए चु...